दलसिंहसराय:महिला सिपाही से मोबाइल छीनते बदमाश ने पास खड़े युवक पर चलाई गोली,रेफर,पुलिस सुरक्षा पर उठे रहे सवाल
दलसिंहसराय,शहर के माल गोदाम रोड 32 नंबर रेलवे फाटक के पास थाने की महिला सिपाही से मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने पास खड़े एक दुकानदार युवक को गोली मार दिया.घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मालगोदाम रोड कोऑपरेटिव बैंक के पास हुई,जहां एलटीएफ टीम की महिला सिपाही सपना कुमारी और खुशबू कुमारी सिविल ड्रेस में थाने की ओर जा रही थीं.रोड पर दोनों महिला सिपाही मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रही थीं.इसी दौरान अपाची बाइक पर सवार दो बदमाश अचानक रुक गए.एक बदमाश ने सपना कुमारी के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की.विरोध पर महिला सिपाही ने बदमाश को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. गुस्साए बदमाश ने भी जवाबी थप्पड़ मारा और कुछ दूर भागने के लिए आगे बढ़ गया.
लेकिन थोड़ी दूर जाकर बदमाश फिर लौटा और दोबारा मोबाइल छीनने लगा.हंगामे की आवाज सुनकर पास के श्रृंगार दुकान चला रहे भी.आई.पी कॉलोनी निवासी स्व.आतिश कुमार के पुत्र केशव कुमार(18) देखने बाहर निकले.इसी बीच बाईक पर पीछे बैठा बदमाश ने उन पर गोली चला दी,जो सीधे युवक के हाथ में लग गई. स्थानीय लोगो ने घायल केशव को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया.प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.गोली युवक के बायें हाथ में अंदर ही फंसी हुई थी.
सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार और डीएसपी विवेक कुमार शर्मा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया,जबकि कुछ दूरी पर ही एक कारतूस भी मिला.डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया,बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.घायल केशव खतरे से बाहर है.अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.आम जनता पर आये दिन हमले हो रहे है परन्तु अब पुलिसकर्मियों पर हमला करने की हिम्मत बदमाशों में आ गई है.आखिर शहर के बीचों-बीच खुलेआम अपराध कैसे हो रही है जबकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि 24 घंटे गश्ती गाड़ी सड़क पर घूम रही है.पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है.शहर के कोऑपरेटिव बैंक जैसे संवेदनशील स्थान के पास दिन दहारे बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर महिला सिपाही पर हमला कर देते हैं.विरोध पर न सिर्फ जवाबी कार्रवाई करते हैं,बल्कि गोली तक चला देते हैं.गश्ती और एलटीएफ टीम जैसी विशेष इकाई के जवान अकेले क्यों घूम रहे थे.हाल ही में बिहार के विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों पर हमलों की घटनाएं भी कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही हैं.
चौक चौराहो पर चर्चा है कि 32 नंबर रेलवे गुमटी से लगभग 100 मीटर पर थाना एवं पुलिस निरीक्षक का कार्यालय एंव लगभग 300 मीटर पर पुलिस उपाधीक्षक का कार्यालय होने के बावजूद क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस प्रशासन की पूरी तरह से नाकामी,लापरवाही और कर्तव्यहीनता का खुला प्रमाण हैं.जिस तरह से लगातार आपराधिक घटना हो रही है ऐसा लगता है पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय हो चुकी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
