हीट वेव और चमकी बुखार से निपटने को लेकर अनुमंडल अस्पताल दलसिंहसराय अलर्ट,6 बेड किया गया रिजर्व
समस्तीपुर।दलसिंहसराय,बढ़ती गर्मी और चमकी बुखार के खतरे को देखते हुए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.अस्पताल परिसर में हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए 3 और चमकी बुखार के लिए 3 बेड, कुल 6 बेड विशेष रूप से रिजर्व किया गया है.इसकी तैयारी को लेकर एसडीओ किशन कुमार ने अस्पताल का निरिक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.इस दौरान उन्होंने बेड में आवश्यक व्यवस्था,साफ सफाई, दवाई कि उपलब्धता कि जानकारी लिया.एसडीओ ने बताया कि हीट स्ट्रोक वार्ड का निरिक्षण किया गया है.स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सभी पी एच सी और सी एच सी को भी अलर्ट किया गया है.ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े.वही उन्होंने अस्पताल का भी निरिक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
उपाधीक्षक डॉ. राम चन्द्र सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हमने हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार कर लिया है.इसमें ओ. आर. एस, आई वीं फ्लूड,आइस पैक और जरूरी दवाओं की व्यवस्था है.साथ ही चमकी बुखार के संभावित मामलों के लिए अलग से 3 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड भी रिजर्व रखा गया है.24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है. बेड में पंखा,ठंडे पानी और जीवन रक्षक दवाओं,विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था,एम्बुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है.
इमरजेंसी के लिए अस्पताल का कंट्रोल रूम नंबर 06278297131 जारी किया गया है.उन्होंने बताया कि दो महिला डॉ. समेत कुल छह एंव दो आयुष डॉ.अस्पताल में प्रतियुक्त है.अस्पताल प्रशासन ने तेज धुप रहने पर लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने,खाली पेट बच्चों को बाहर न भेजने और उल्टी-दस्त या तेज बुखार होने पर तुरंत अस्पताल लाने की अपील की है.
कुणाल गुप्ता।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
