Muzaffarpur

एक ही रस्सी से गला घोंटकर मां-2 बच्चों की हत्या:बेड पर पड़ी थी लाश;3 महीने के बेटे को भी मार डाला

मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। घर में घुसकर महिला और उसके दो बच्चों की हत्या की गई है। मंगलवार सुबह कमरे में बेड पर तीनों के शव मिले हैं।घटना कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश उर्फ बझिला की है। मृतकों की पहचान मिठाई लाल की पत्नी रीता देवी (30), बेटी वैष्णवी (2 साल) और बेटा कन्हैया (3 महीना) के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पति ने बताया, ‘मैं बारात में गया था, सुबह लौटा तो देखा घर का दरवाजा बाहर से बंद था, गेट खोला तो बेड पर लाश थी। पास ही एक रस्सी पड़ी थी।’मामले की गंभीरता को देखते हुए DSP पश्चिमी सुचित्रा कुमारी, ग्रामीण SP राजेश सिंह प्रभाकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।मृतका की सास उर्मिला देवी ने SP से कहा, ‘जैसे मेरे बच्चों को मारा गया है, वैसे ही उनको सजा मिलनी चाहिए।’ पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

 

महिला के पति मिठाई लाल शाह कैटरिंग का काम करते हैं। मिठाई लाल ने बताया, ‘सोमवार की रात एक कैटरिंग ऑर्डर को पूरा करने के लिए मैं अपने भाई के साथ बारात में गया था। मंगलवार सुबह करीब 3.30 बजे घर पहुंचा। घर के सभी दरवाजे बाहर से बंद थे। तभी मुझे शक हुआ। मैंने और भाई ने जैसे-तैसे घर का दरवाजा खोला और अंदर गए।’

 

पति बोला- रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

 

मिठाई लाल कहा, ‘कमरे में गए तो देखा, बेड पर मेरी पत्नी और दोनों बच्चों की लाश पड़ी थी। एक ही रस्सी से तीनों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मेरा परिवार उजड़ गया। ‘मिठाई लाल की शादी 2019 में हुई थी। उनके 4 बच्चे हैं। 2 बच्चे दादी के साथ सोए थे। इसलिए उनकी जान बच गई।

 

 

जमीन भी बेची और परिवार को भी मार डाला

 

मिठाई लाल का कहना है, ‘हमारे रिश्तेदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। ये झगड़ा काफी पुराना है। उन लोगों ने हमारी जमीन भी बेच दी और मेरे परिवार को खत्म कर दिया।’मिठाई लाल का आरोप है, ‘सोमवार दोपहर को भी मरे रिश्तेदारों ने धमकी दी थी कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। लेकिन मैंने धमकी को नजरअंदाज कर दिया। वो लोग पहले भी कई बार धमकी दे चुके हैं।’

 

मृतका के मामा ससुर अमरनाथ ने बताया, ‘पहले से जमीन विवाद चल रहा है। 10 बार से ज्यादा पंचायती भी हो चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में भी पंचायती हुई थी। आरोपी परिवार ने जमीन बेचकर ज्यादा पैसे खुद रख लिए, जिसे लेकर विवाद था।उनलोगों ने कई बार मेरे भांजे को धमकी दी थी कि सबको मार डालेंगे। आज सुबह बहन से मुझे फोन करके कहा जल्दी आओ घर में सबको मार कर सुला दिया है।’

 

सास बोली- 3 महीने के पोते को भी मार डाला

 

मृत महिला की सास उर्मिला देवी का कहना है, ‘गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद है, जमीन को लेकर लड़ाई है। इसी वजह से मेरी बहू और पोते-पोती की हत्या की गई है। हमारे रिश्तेदारों ने ही तीनों की हत्या की है। उन लोगों ने 3 महीने के पोते को भी मार डाला।’सास का आरोप है कि पिछले दुर्गा पूजा में पंडाल के अंदर कई लोग घुस गए थे और मेरे बेटे को मारने की कोशिश की थी। लेकिन गांव के लोगों ने बचा लिया था।

 

 

दो थाने की पुलिस तैनात, हिरासत में दो महिला

 

ट्रिपल मर्डर के बाद गांव में तनाव है, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। 2 थाने पानापुर करियात और कांटी की पुलिस मौके पर पहुंची है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और डीएसपी पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी मौजूद हैं। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।आरोपी परिवार मृतका का पटीदार है। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों परिवार के बीच 10 साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

 

आरोपी पूर्वजों की संपत्ति को बेच रहा था, जिसका मृतका का पति मिठाई लाल साह विरोध करता था। इसको लेकर मारने-पीटने की धमकी दी गई थी। दो-तीन बार मारपीट भी हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!