बिहार में केंद्र से मिलेंगी 400 इलेक्ट्रिक बसें, सभी जिलों में चलेंगी
पटना | राजधानी पटना समेत राज्य के सभी 38 जिलों के लोगों को प्रदूषणमुक्त और आरामदायक सफर के लिए इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलेगी।
परिवहन विभाग के अनुसार, पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत केंद्र सरकार बिहार को 400 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने जा रही है। पहले चरण में पटना को 150 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। वहीं, राज्य के अन्य प्रमुख शहरों मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, गया और दरभंगा को 50-50 बसें आवंटित की गई हैं। इन बसों के लिए 30 आधुनिक चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
32 जिलों को दूसरे फेज में मिलेंगी 10-10 बसें
योजना के दूसरे चरण में राज्य के शेष 32 जिलों को जोड़ा जाएगा। मोतिहारी, बेतिया, आरा, सासाराम, जहानाबाद और समस्तीपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों में 10-10 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन जिलों में भी 10-15 चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे।
ये फायदे होंगे
इलेक्ट्रिक बसें कार्बन डाइऑक्साइड या सल्फर डाइऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें नहीं छोड़तीं, जिससे स्मॉग कम होगा।
डीजल के मुकाबले बिजली से संचालन कम खर्चीला है, जिसका सीधा लाभ यात्रियों को कम किराए के रूप में मिल सकता है।
ये बसें बिना आवाज के चलती हैं, जिससे सड़कों पर शोर का स्तर घटेगा। पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर में कमी आने से सांस और दिल की बीमारियों का खतरा कम होगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
