Samastipur

समस्तीपुर में गर्मी फूल:रात होते ही ट्रिपिंग से बेहाल हुए शहरवासी

समस्तीपुर।गर्मी के बीच शहर के कई मोहल्लों में लगातार बिजली ट्रिप करने की समस्या ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, सोनवर्षा चौक, कृष्णापुरी, काशीपुर, आजाद चौक समेत अन्य इलाकों के लोग गर्मी में रातभर रतजगा करने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि जैसे ही रात में बिजली का लोड बढ़ता है, आपूर्ति बाधित हो जाती है और घंटों तक बिजली नहीं आती।स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के मुकाबले रात में बिजली की समस्या अधिक गंभीर हो जाती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पंखा, कूलर और एसी चलने से लोड बढ़ते ही लाइन ट्रिप कर जाती है। कई बार 10-15 मिनट में बिजली आती-जाती रहती है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर केबल जलने, फ्यूज उड़ने और डीटी मीटर के इंस्टालेशन के कारण भी बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। बिजली विभाग द्वारा हाल ही में किए गए कुछ तकनीकी बदलावों के बाद समस्या और बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मेंटेनेंस कार्य समय पर नहीं होने से छोटी-छोटी खराबियां बड़े संकट का रूप ले लेती हैं।

 

लगातार बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कई बार कॉल करने पर भी विभागीय कर्मी समय पर नहीं पहुंचते। इससे लोगों को खुद ही अस्थायी उपाय करने पड़ते हैं।बिजली संकट का असर जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है। मोटर नहीं चलने से कई घरों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। खासकर बहुमंजिला मकानों में रहने वाले लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुबह और शाम के समय पानी की किल्लत से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

 

^लोड बढ़ने से कहीं केबल जलने की समस्या आती है तो कहीं फेज उड़ने की समस्या होती है। इसके साथ ही डीटी मीटर लगाने के समय भी ट्रांसफार्मर से लाईन काटना पड़ता है। – शशि कपूर सिंह, सहायक विद्युत अभियंता शहरी

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!