Samastipur

समस्तीपुर:चंदौली स्कूल से मिड-डे मील का सामान चोरी:23 बोरा चावल-दाल सहित गैस सिलेंडर गायब

समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौली में मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) का सामान चोरी हो गया। चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर आवश्यक सामग्री चुरा ली, जिससे बच्चों का भोजन बाधित हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चोरी की इस घटना के कारण विद्यालय के बच्चों को बिना भोजन किए ही घर लौटना पड़ा। चोरों ने 23 बोरा चावल, लगभग 30 किलोग्राम दाल, 70 किलोग्राम चना, एक जार तेल और 19 किलोग्राम के दो गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री चुरा ली।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रामचंद्रपुर अंधेल के मुखिया सागर महतो, पूर्व मुखिया उमेश सहनी, सरपंच गणेश सिंह और विद्यालय अध्यक्ष पति राजकुमार चौधरी ने चोरी की इस घटना की निंदा करते हुए चिंता व्यक्त की।

 

दोषियों को अरेस्ट करने की मांग

 

 

विद्यालय के प्रभारी शिक्षक नन्हकी पासवान ने बताया कि इस चोरी से बच्चों के भोजन की व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है। उन्होंने उजियारपुर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई कर चोरी का खुलासा करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

इस दौरान कमलकांत चौधरी, सूरज चौधरी, पंकज ठाकुर सहित कई स्थानीय लोग और शिक्षक मृत्युंजय प्रसाद, सुन्देश्वर राय, विजय कुमार, नीरज रजक और शबनम कुमारी भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की।

 

उजियारपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि उन्हें विद्यालय से मध्याह्न भोजन का सामान चोरी होने की सूचना मिली है। पुलिस टीम को जांच के लिए विद्यालय भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन से लिखित आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस चोरी हुए सामानों की जांच-पड़ताल कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!