बछवाड़ा-बरौनी रेल खंड पर मिला शव:पति से विवाद के बाद महिला ने दी जान
बेगूसराय।बछवाड़ा-बरौनी रेल खंड पर मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतिका की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत वार्ड संख्या-02 निवासी किशन तांती की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। गुरुवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर फोटो के आधार पर शव की शिनाख्त की।
स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतिका के पति किशन तांती का अपनी ही चाची के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।बताया जा रहा है कि पति ने रिंकू देवी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वह घर से लापता हो गई और बाद में उनका शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि इसी प्रताड़ना और पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने मौत को गले लगाया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल पासवान ने बताया कि मृतक महिला की पहचान कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
