समस्तीपुर:मोहनपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, गैस कटर से ATM काटकर 2.11 लाख की चोरी
समस्तीपुर:जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम में आज अहले सुबह बड़ी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है ।जहां करीब 3 बजे स्कॉर्पियो सवार अज्ञात चोरों ने एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 2 लाख 11 हजार रुपये उड़ा लिए।सुबह जब बैंक कर्मी शाखा पहुंचे तो एटीएम कक्ष की स्थिति देख उनके होश उड़ गए।
इसके बाद तत्काल मुफ्फसिल थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे और अधीनस्थ अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। एसपी ने मामले के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है। बहुत जल्द इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
