दलसिंहसराय:अनियंत्रित ब्लोरो चालक ने बाईक सवार को टक्कर, एक जख्मी
दलसिंहसराय,शहर के एस एच 88 बाजार समिति सब्जी मंडी के पास अनियंत्रित ब्लोरो चालक ने एक बाईक सवार को टक्कर मारते हुए फरार हो गया. जिसमें बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगो की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जख्मी की पहचान मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सुरेश सिंह के पुत्र नितीश कुमार(30) के रूप में हुई है.
सुचना मिलने पर पहुँचे स्वजनों ने बताया की नितीश अपनी पत्नी के साथ समस्तीपुर किसी काम से जा रहे थे. बाजार समिति के पास वह किसी काम से रुके थे. तभी पीछे से आई एक अनियंत्रित ब्लोरो चालक ने उसे टक्कर मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.वही पत्नी एक दुकान पर सामान ले रही थी,जिससे वह बच गई.अस्पताल में प्राथमिकी इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया.