भारत के नक्शे में चमकता बिहार:अंतरिक्ष से दिखा जगमग बिहार,ज्यादा रोशनी
पटना.विश्व पृथ्वी दिवस पर नासा द्वारा जारी नाइट मैप की तस्वीरों ने बिहार के विकास की नई कहानी बयां की है। अंतरिक्ष से ली गई तस्वीरों में भारत का उत्तरी हिस्सा, विशेषकर बिहार, दुनिया के कई विकसित क्षेत्रों के मुकाबले ज्यादा रोशनी के साथ जगमगाता नजर आ रहा है। इसमें पटना की चमक सबसे अधिक है।
नासा गोडार्ड अंतरिक्ष केंद्र के वैज्ञानिकों ने 2014 से 2022 के बीच 16 लाख सेटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दशक में दुनिया भर में रात की रोशनी 34% बढ़ी है। जहां यूरोप के कई देशों में ऊर्जा बचत के कारण रोशनी घटी है, वहीं बिहार में भारी बढ़ोतरी हुई है।
क्यों चमक रहा बिहार
शत-प्रतिशत बिजली : ग्रामीण इलाकों में अब अंधेरा नहीं, लगातार बिजली की उपलब्धता।
हाइवे नेटवर्क : सड़कों और टोल बूथों पर बढ़ी रोशनी अंतरिक्ष से भी स्पष्ट दिख रही है।
एलईडी क्रांति : एलईडी लाइटों के व्यापक इस्तेमाल से रोशनी का फैलाव बढ़ा है।
आर्थिक बदलाव का संकेत
वैज्ञानिकों के अनुसार, रात की यह जगमगाहट केवल बिजली नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधि, औद्योगिक विकास और शहरीकरण का पैमाना है। बिहार के गांव-गांव तक बिजली पहुंचना और टियर-2 शहरों का तेजी से विस्तार ही इस ग्लोबल चमक का मुख्य कारण है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
