Samastipur

समस्तीपुर: घर के दरवाजे पर मिली किशोर की लाश:हत्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में किशोर की मौत हो गई। घर के दरवाजे पर शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान बबलू कुमार(15) के तौर पर हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के नायक टोल की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिता त्रिवेणी महतो ने बताया कि मेरा बेटा घर पर ही रहता था। मैं गाड़ी चलाने का काम करता हूं। सोमवार रात गाड़ी लेकर बारात में गया था। सुबह परिवार के लोगों ने फोन कर बताया कि बबलू की मौत हो गई है। जिसके बाद वह रोसड़ा से वापस लौटा।मोहल्ले में रहने वाला मनीष शादी में डीजे बजाने का काम करता है। रात में बेटे को बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ पता नहीं। शव को दरवाजे पर लाकर रख दिया। जब मनीष के घर गया तो वहां कोई नहीं था। पूछताछ में लोगों ने बताया कि पहले करंट से मौत हुई है, लेकिन साजिश के तहत उसे मारा गया है।

 

वहीं, इस संबंध में रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में किशोर की मौत हुई है। पहली नजर में मामला करंट से मौत का है। हालांकि परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं। आवेदन मांगा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।