पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला:1 साल पहले ही बने अराइवल में टाइल्स गिरी
पटना एयरपोर्ट के अराइवल में टाइल्स गिर गई। इस घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अर्जित शाश्वत बाल-बाल बचे। वे पिता को रिसीव करने पहुंचे थे। यह टाइल्स पिलर नंबर पांच के पास गिरी। टाइल्स जमीन पर गिरने से पहले सुरक्षा के लिए लगाए गए स्टील रॉड से टकराईं, जिससे तेज आवाज हुई और आसपास मौजूद यात्री और एयरपोर्ट कर्मी सहम गए। इससे सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान पहुंचा है।
घटना के समय अराइवल क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही जारी थी, लेकिन संयोग से सीधे किसी व्यक्ति पर नहीं गिरी। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा उस एरिया को घेर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक सीपी द्विवेदी ने कहा कि मेंटेनेंस कार्य चल रहा था, इसी दौरान पिलर पर लगी एक टाइल्स गिरी। मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी को पूरे परिसर की एक-एक फ्लोर और वॉल टाइल्स की जांच कर बदलने का निर्देश दिया गया है।
मामले की जांच कराने की मांग : यात्रियों ने नए टर्मिनल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में बने ढांचे में इस तरह की घटना चिंता का विषय है। अर्जित शाश्वत ने बताया कि वे पास में ही खड़े थे। उस समय वहां से कुछ दूरी पर चले गए थे। उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन से इस घटना और पूरे टर्मिनल की व्यापक जांच कराने की मांग की है।
सवाल : क्वालिटी से समझौता किया गया?
पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन पिछले साल 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आैर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। यह 1200 करोड़ की लागत से बना है। एक साल में ही टाइल्स का गिरना निर्माण पर कई साल खड़े करते हैं। सवाल यह है कि किस तरह की टाइल्स लगाई, जो गिर गई? क्या जल्दी उद्घाटन के चक्कर में क्वालिटी से समझौता किया गया? क्या इस मामले में किसी पर कार्रवाई होगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
