Samastipur

समस्तीपुर में मठ की 350 डिसमिल जमीन पर बनेगा अत्याधुनिक बस स्टैंड,जाम से मिलेगा राहत 

समस्तीपुर.शहर के यातायात संकट को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिला प्रशासन ने मोहनपुर मौजा स्थित मठ की 350 डिसमिल जमीन पर नए बस स्टैंड निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। समाहर्त्ता-सह-जिला दंडाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस संबंध में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद, पटना से सहमति मांगी है। प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि मोहनपुर मौजा में स्थित है। यह जमीन विभिन्न खेसरा नंबरों में फैली हुई है और चारों ओर सड़क व मठ परिसर से घिरी है। खास बात यह है कि यह जमीन वर्तमान में खाली पड़ी है, जिससे इसे बस स्टैंड के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं नगर निगम ने कर्पूरी बस पड़ाव के मोहनपुर में स्थानांतरित होने के बाद इस स्थान पर 18.6 करोड़ की लागत से चार लेयर का शानदार मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने बताया कि इसमें बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। वहीं द्वितीय व तृतीय फ्लोर पूरी तरह से कमर्शियल होगा जिसमें दुकान, कार्यालय और रेस्टोरेंट की शानदार व्यवस्था तो होगी ही।चौथे फ्लोर को पूरी तरह सिने पोलिस के लिए दिया जाएगा जिससे लोग परिवार के साथ मनोरंजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।इस महत्वाकांक्षी परियोजना से शहर मे जाम से निजात मिल जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी तथ्यों और नक्शों के साथ प्रस्ताव न्यास परिषद को भेज दिया है। अब परिषद की सहमति के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

मठ की जमीन पर बस स्टैंड के प्रस्ताव को न्यास परिषद की मंजूरी जरूरी बस स्टैंड के प्रस्तावित उक्त भूमि महंथ परशुराम दास के नाम दर्ज है और यह रामजानकी मठ की संपत्ति मानी जाती है। साथ ही यह बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद में निबंधित है। ऐसे में इस जमीन पर किसी भी निर्माण कार्य के लिए न्यास परिषद की अनुमति अनिवार्य है।भूमि सुधार उप समाहर्त्ता की रिपोर्ट के अनुसार, जमीन का स्थलीय और अभिलेखीय सत्यापन कराया गया। इसमें पाया गया कि यह जमीन गैरमजरूआ आम/खास पंजी में दर्ज नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खतियान में इसे मठ की संपत्ति बताया गया है।प्रस्तावित क्षेत्र के अतिरिक्त 175 डिसमिल जमीन और है, जिसमें 35 डिसमिल में मंदिर परिसर और 140 डिसमिल में पेड़-पौधे हैं। साथ ही वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता भी उपलब्ध है, जो बस स्टैंड निर्माण को और व्यवहारिक बनाता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!