Samastipur

50 हजार के लिए मेरी बेटी को मार डाला’:समस्तीपुर में विवाहिता की मौत

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चंद्रदेव राम की पत्नी रोशनी कुमारी(22) के तौर पर हुई है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के जितवारपुर कुम्हरा गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मां संगीता देवी ने बताया कि जहर खिलाकर मेरी बच्ची को मारा गया है। 3 साल पहले धूमधाम से शादी की थी। एक लाख रुपए दहेज में रिश्ता तय हुआ था। शादी के समय 50 हजार कैश, जेवरात और घर का सामान दिया था। 50 हजार रुपए बकाया था। दामाद तमिलनाडू में मजदूरी करते हैं। बेटी की सास और देवर रुपए के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

 

कुछ दिनों से मेरी बेटी मायके में थी। 15 अप्रैल को उसका देवर आया और कहा कि मेरी मां पोता को देखने के लिए बुला रही है। मेरा भेजने का मन नहीं था। उसका गोल्ड ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था। फिर भी उसे भेजना पड़ा। सोमवार रात सूचना मिली कि रौशनी की तबीयत खराब है।

 

संगीता देवी ने आगे बताया कि जब वहां पहुंची तो बेटी की मौत हो चुकी थी। बेड पर लाश पड़ी थी। घर में कोई नहीं था। डेढ़ साल का नाती है, उसे भी साथ ले गए। तुरंत दामाद को फोन किया। उन्होंने कहा कि आने में कम से कम 3 दिन लगेंगे। पैसे के लिए ही मेरी बच्ची को मार डाला। अगर हत्या नहीं हुई है तो घर से भागना नहीं चाहिए।वहां, एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके। ससुराल के लोग फरार है। मायके पक्ष से अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!