समस्तीपुर:अवैध खनन करने वाले को 4.76 लाख रुपये दंड अधिरोपित
समस्तीपुर जिला खनन विभाग ने अवैध खनन करने वाले को 4 लाख 76 हजार रुपये दंड अधिरोपित किया है. मथुरापुर ओपी के मुक्तापुर गुमटी के पास अवैध खनन के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत बालू लदे बिना वैद्य परिवहन चलान वाले ट्रैक्टर को पकड़ा गया.
वाहन को बालू सहित जब्त कर लिया गया. इसके खिलाफ समानुदान, अवैध खनन, परिवहन, एवं भंडारण निवारण नियमावली 2019 एवं संशोधित नियमावली 2024 की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गयी है. बालू सहित ट्रैक्टर को मथुरापुर ओपी को सुपुर्द कर दिया गया है.