PatnaSamastipur

“बिहार के 9 जिलों का पारा 40°C के पार;45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान,5वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदली

बिहार में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को प्रदेश के 8 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रोहतास का डेहरी 43.2 डिग्री के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। पटना में भी सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने पांचवीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया है। अब 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ 5वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। यह सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर सामान्य रूप से लागू है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी के आसार है। जबकि 24-25 अप्रैल को उत्तर और दक्षिण-पूर्व बिहार के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी है।

पटना में आज 41 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा पारा

राजधानी पटना में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था। आज भी पटना में तेज धूप और गर्म हवा चलने की संभावना है। दोपहर के समय तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

गर्मी की वजह से बेहोश हुए स्टूडेंट्स

बक्सर में भीषण गर्मी के कारण 10 स्कूली छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को बक्सर का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा। राज्य के पांच जिलों में लू जैसे हालात बने हुए थे। मौसम विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के 11 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान रोहतास जिले के डेहरी में 43.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कैमूर में 43.0 डिग्री

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!