Samastipur

“समस्तीपुर में 2 लोगों को मारी गोली, एक की मौत:पिस्टल भी बरामद

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस ने घटनास्थल पर से बुलेट बाइक बरामद की है। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसे जब्त कर पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल, मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है। वारदात को क्यों और किसने अंजाम दिया, इस संबंध में भी जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल, पुलिस इस घटना को गैंग वॉर मान रही है।
मृतक के शरीर में गोलियों के 3 से 4 निशान

मृतक के शरीर में गोली लगने के तीन से चार निशान मिले हैं, जबकि दूसरा युवक जख्मी हुआ है उसे भी तीन गोली लगने की बात बताई जा रही है। बाइक सवार माधोपुर से बिरौली की ओर जा रहे थे।गोली चलने की आवाज के बाद घटनास्थल पर जुटे लोगों ने पहले पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल से घायल को उठाकर इलाज के लिए कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

दो अलग-अलग बाइक पर सवार थे चार लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो अलग-अलग बाइक पर चार युवक थे, जिसे माधोपुर चौक के पास लोगों ने आपस में बात करते हुए देखा था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों बाइक पर सवार चारों लोगों में बकझक हो गई।इसी दौरान एक बाइक सवार ने आगे चलकर सबक सिखाने की भी बात कही थी। कुछ दूर आगे चलने पर सामने से चल रहे बाइक सवार ने पीछे से आ रहे बुलेट सवार पर गोली चला दी। जिससे मौके पर ही बुलेट चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक से कूद कर भाग रहा युवक को खेत में जाकर गोली मारी गई।घटनास्थल पर बरामद की गई रिवाल्वर घायल बदमाशों की बताई जा रही है। भागने के दौरान उसने भी रिवाल्वर निकला था लेकिन गोली नहीं चला पाया।
घटनास्थल से एक रिवॉल्वर और खोखा भी बरामद

उधर घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन में जुड़ गई है। पुलिस ने मौके से एक रिवाल्वर भी बरामद किया है। घटनास्थल से कुछ खोखा भी मिला है। अब तक मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है।उधर एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि गोलीबारी की सूचना पर कल्याणपुर थाने को मौके पर भेजा गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है अभी मृतक और जख्मी की पहचान नहीं हो पाई है पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!