दलसिंहसराय:बीड़ी मज़दूर की यूनियन की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
दलसिंहसराय,सदर सब डिविजनल बीड़ी मज़दूर की यूनियन की बैठक पवन कुमार आजाद की अध्यक्षता में भाकपा कार्यालय में की गई.जिसमें यूनियन महासचिव रामबिलास शर्मा ने कहा कि बीड़ी श्रमिकों को एस.के. नसिरउद्दीन बीड़ी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 15 एवं 16 अप्रैल को कोलकाता में वार्ता के माध्यम से 27 रूपये 60 पैसा प्रति हजार बीड़ी मजदूरी 01 मई 2026 से बढ़ाई गई है.
बैठक में मजदूरी वृद्धि पर बीड़ी नियोजक को धन्यवाद दिया गया.बैठक के माध्यम से जिले के प्राइवेट एवं लोकल बीड़ी बनवाने वाले बीड़ी मालिकों से आग्रह किया गया कि वे भी बीड़ी मजदूरों को बीड़ी मजदूरी में वृद्धि करें अन्यथा बाध्य होकर बीड़ी श्रमिक अपने हक के लिए आंदोलन करेगी.बैठक में जनगणना 2027 पर भी चर्चा हुई तथा यूनियन ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 अप्रैल से 1 मई तक स्व -गणना पोर्टल की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है.जिसका लाभ उठानें का निर्णय लिया गया.बीड़ी श्रमिकों को नया बीड़ी परिचय पत्र बनाने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमिटी के गठन करने में विलम्वता पर खेद व्यक्त किया गया,
तथा श्रम कल्याण संगठन भारत सरकार से मांग की गई की टास्क फोर्स कमिटी का गठन कर बीड़ी श्रमिकों को शीघ्र बीड़ी परिचय पत्र दिया जाए.आल इंडिया बीड़ी सिगार टुबैको वर्क्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन दलसिंहसराय में 22 से 24 अगस्त को होगी इसकी तैयारी में जुटने का निर्णय लिया गया. विनोद कुमार समीर,महेश्वर राम,जगदेव दास, मजहर आलम,कारो देवी,सुदामा देवी,विष्णुदेव दास,उस्मान अंसारी, शंकर राम, पनमा देवी, मंजू देवी, सायरा बानो बानो खातून खखनु पंडित,मोहम्मद असगर, तिरपीत राय आदि ने संबोधित किया.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
