दलसिंहसराय के चकनवादा में रिलायंस फैशन वर्ल्ड का भव्य शुभारंभ
दलसिंहसराय।भारत की अग्रणी और तेजी से बढ़ती रिटेल चेन रिलायंस ने दलसिंहसराय के एनएच 28, चक नवादा में “रिलायंस फैशन वर्ल्ड” के नए स्टोर का भव्य शुभारंभ किया.इस अवसर पर स्टोर का उद्घाटन प्रतिष्ठित रिटेल मैनेजमेंट चेन कंपनी शेखर सिग्नेचर ग्रुप वेंचर्स के चेयरमैन हिमांशु शेखर एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह,रत्ना रिटेल के रोशन रंजन, रिलायंस रिटेल के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया गया.हिमांशु शेखर ने कहा कि यह नया स्टोर दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए फैमिली फैशन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा और सभी वर्ग के ग्राहकों को एक बेहतर एवं सुविधाजनक शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा.
आगे उन्होंने कहा कि हमें दलसिंहसराय में रिलायंस फैशन वर्ल्ड का फैमिली स्टोर शुरू करने पर गर्व है.यह स्टोर ‘ब्रांड्स ऑन बजट’ की थीम पर आधारित है,जहां ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन,उच्च गुणवत्ता और किफायती कीमतों पर उत्पाद उपलब्ध होंगे.यह पूर्णत: वातानुकूलित स्टोर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़ों, फुटवियर एवं एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज प्रदान करता है.स्टोर शुभारंभ के अवसर पर विशेष ऑफर्स की भी लॉन्चिंग की गई.
स्टोर में स्पोर्ट्स वियर, वेडिंग वियर सहित मेंस वियर,विभिन्न स्वीयर एवं किड्स वियर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है. इसके अलावा लेटेस्ट डिजाइन के पैंट, शर्ट, जींस, टी-शर्ट, चिनोज़, इनरवियर आदि ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं.महिलाओं के लिए सभी प्रकार के परिधान,साथ ही लड़के-लड़कियों एवं छोटे बच्चों के लिए भी कपड़ों और जूतों की व्यापक रेंज उपलब्ध है.विशेष ऑफर्स के तहत खरीदारी पर ग्राहकों को शॉपिंग गिफ्ट हैंपर, इलेक्ट्रिक केतली,डफल कैरी बैग,ट्रॉली सूटकेस बैग के साथ आकर्षक छूट एवं डिस्काउंट वाउचर भी दिए जा रहे हैं.इस अवसर पर शहर के कई व्यवसायी,समाजसेवी व अन्य लोग उपस्थित थे.ग्राहकों ने उत्साहपूर्वक उद्घाटन ऑफर्स का लाभ उठाते हुए जमकर खरीदारी की.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
