छात्र का शव रेल पटरी पर मिला:मौत से पहले भेजे मैसज व्हाट्सएप मैसेज..
पटना.डुमरांव रेलवे स्टेशन स्थित फाटक संख्या 65 हथेलीपुर मठिया के पास रेल पटरी पर बुधवार की रात एक युवक का शव िमला। मृतक की पहचान गर्दनीबाग निवासी डॉ रजनीश कुमार के 21 वर्षीय पुत्र हर्ष आनंद के रूप में हुई है। वह गया में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से कुछ देर पहले ही हर्ष ने परिजनों को व्हाट्सएप पर कई संदेश भेजे थे, जिनमें उसने खुद को खतरे में बताया था और तत्काल आरपीएफ को सूचित करने की बात कही थी।
परिजनों के मुताबिक हर्ष ने बुधवार की शाम 7:21 बजे पहला मैसेज भेजा, जिसमें उसने लिखा ट्रेन नंबर 53201, जल्दी सीआरपीएफ (आरपीएफ) को कॉल कीजिए। इसके बाद कुछ और संदेश भेजे, जिनमें इशारों में अपनी स्थिति को समझाने की कोशिश की। 7:23 बजे भेजे गए अंतिम संदेश में लिखा कि मैसेज में बच्चा की तरफ और कॉल में बड़ा की तरह। यह संदेश परिजनों के लिए अब भी पहेली बना हुआ है। मैसेज मिलने के बाद परिजन घबरा गए और लगातार कॉल करते रहे, लेकिन फोन नहीं उठाया। आशंका बढ़ने पर हर्ष के पिता, जो बांका में चिकित्सक हैं, ने तुरंत पटना जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
