Samastipur

समस्तीपुर:चलती कार में लगी आग:गाड़ी से कूदा पूरा परिवार;ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया

समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के भुसकौल चौक के पास आज चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सफर कर रहे लोगों ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और कार से बाहर कूद गए। तब जाकर परिवार के लोगों की जान बची। स्थानीय लोगों ने पानी आदि झोंक कर आग पर काबू पाया।दूध पूरा गांव का एक परिवार मुजफ्फरपुर की ओर से दूध पूरा जा रहा था इसी दौरान भुसकौल चौक से कुछ पहले एक्सयूवी कार से लोगों ने धुआं उठता हुआ देखा। लोगों के शोर मचाने पर कार ड्राइवर ने कार रोका और सभी नीचे उतर गए। इस दौरान कार से तेज धुआं उठने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार का इंजन पूरी तरह से जल गया।घटना के संबंध में स्थानीय रोशन कुमार ने बताया कि वह चौक पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही कार से उन्होंने धुआं उठता हुआ देखा। जिस पर उन्होंने अपने मित्रों के साथ शोर मचाना शुरू किया। यह देखकर कार ड्राइवर ने कार रोक दी। इसी दौरान कार के सामने से तेज धुआं उठ रहा था। सभी कार सवार तेजी से कार से बाहर निकले।

 

कार के नीचे हल्की आग भी लगी हुई थी। पहले तो आसपास के दुकानदारों ने बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया। बहुत हद तक लोगों को कामयाबी भी मिली। लेकिन लगातार धुंआ का गुब्बारा उठता देखकर लोगों ने पास के ही एक सर्विसिंग सेंटर से पानी की पाइप लाकर तेज फोर्स मारा तब जाकर आग बुझी। कार सवार ने बताया कि वे लोग मुजफ्फरपुर से आ रहे हैं और दूध पूरा जा रहे थे।

 

बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिवार को दूसरी गाड़ी उपलब्ध करवाई गई, तब जाकर वे लोग दुधपुरा के लिए रवाना हुए । यह महज संजोग रहा कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कुछ नहीं हुआ। जबकि कार में दो महिलाएं एक बच्चा भी सफर कर रहा था। बाद में घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को भी मिली ।पुलिस भी मौके पर पहुंची कार को सड़क किनारे लगाया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!