Dalsinghsarai

दसवीं बोर्ड परीक्षा में सेंट स्टीफन्स स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया

दलसिंहसराय, सेंट स्टीफन्स स्कूल के बच्चों ने सी.बी.एस.ई.दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया.अभिभावक ने कहा कि सेंट स्टीफन्स स्कूल में शिक्षा का ऊँचा स्तर है.शिक्षक हर समय हर संभव छात्रों के प्रत्येक कठिनाई का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहते हैं.विद्यालय की अनुष्का वर्णवाल ने 97.60% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.दिव्या गुप्ता 97.00% अंक लाकर द्वितीय स्थान एवं आनंद झा 95.40% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

19 छात्र 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किया है.विद्यालय का परिणाम 100% रहा है.वही विषयवार सर्वाधिक अंको में अंग्रेजी एवं विज्ञान में अनुष्का वर्णवाल 98% अंक, संस्कृत में आर्य कुमारी 100% अंक,उर्दू में नूर आएसा 99% अंक,गणित में दिव्या गुप्ता 96% अंक, सामाजिक विज्ञान में फरहान नैयर, नवीन कुमार एवं सिम्पल कुमारी 99% अंक, आई०टी० में आनंद झा 98% अंक प्राप्त किये.

 

 

.इसे लेकर मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह,अध्यक्ष निशांत राज,प्राचार्य डॉ.सुजाता जगदीश, प्रबंधक आनंद कुमार,पी.आर.ओ.ललित भूषण इंदु,सीनीयर इन्चार्य पूनम कुमारी एवं सभी शिक्षकगण ने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!