“समस्तीपुर:युवक-युवती को शहीद एक्सप्रेस से पुलिस ने किया बरामद
समस्तीपुर।मधेपुर थाना से जुड़े एक मामले में फरार युवक-युवती को रेलवे पुलिस ने बरामद कर लिया। यह मामला 7 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें लड़की के साथ युवक के भाग जाने की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही थी।
रेल थानाध्यक्ष समस्तीपुर बीरबल कुमार राय के अनुसार, सूचना के आधार पर शहीद एक्सप्रेस के जनरल कोच से कांड की पीड़िता एवं अभियुक्त रंजन कामत (पिता– मकेश्वर कामत), निवासी भारवराइन, थाना मधेपुर, जिला मधुबनी को बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों को मधेपुर थाना की एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया।