Patna

अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदार ने मारपीट व वसूली का लगाया आरोप

बेगूसराय।बछवाड़ा.नगर परिषद द्वारा बुधवार को बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनीशा कुमारी कर रही थीं। अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में फुटपाथ पर दुकान लगाए फुटकर विक्रेताओं को हटाया गया और दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकान की निर्धारित सीमा में ही व्यवसाय करने का निर्देश दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अभियान के दौरान पटेल चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर अचानक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि नगर परिषद के टैक्स दारोगा मनोज कुमार सिंह और दुकानदार गौतम रस्तोगी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।

 

दुकानदार का आरोप है कि बहस के दौरान टैक्स दारोगा ने उनके साथ-साथ उनके पुत्र राकेश रस्तोगी के साथ भी डंडे से मारपीट की। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित गौतम रस्तोगी ने यह भी आरोप लगाया कि नगर परिषद के कुछ कर्मियों द्वारा पहले भी उन पर दबाव बनाकर हजारों रुपये का सामान लिया गया, जिसका भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व टैक्स दारोगा दुकान पर आए थे और 10 हजार रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी कि पैसे नहीं देने पर दुकान के सामने प्याऊ बनवा दिया जाएगा।घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!