Dalsinghsarai

कोचिंग के 17वें स्थापना दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान,वायरल टीचर एम कुमार ने जीता दिल

दलसिंहसराय: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके संस्थान ‘सवेरा भारती विद द इंग्लिश जंक्शन’ ने 12 अप्रैल को अपना 17वां स्थापना दिवस सह सम्मान समारोह भव्यता के साथ मनाया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान और गुरु-शिष्य परंपरा के अद्भुत दृश्य देखने को मिले।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस भव्य कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार के प्रसिद्ध बायोलॉजी शिक्षक एम कुमार सर ने किया। संस्थान के निदेशक गुरुदेव कुमार पटेल (जीकेपी) ने मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रसुन्न, चंदन जी, कुंदन जी और हरि ओम जी का माला, चादर और मोमेंटो भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

:मेधावी सितारों का हुआ सम्मान:

 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित छात्र/छात्राओं में इंटरमीडिएट से कुमकुम, निशा, रोजिना, मीनाक्षी, मनिषा, मुस्कान खातुन, मुस्कान शर्मा, प्रकाश, पूजा, तन्नु, अंशु, नीतु, बादल, रिशव, स्वीटी, अभिलाषा, रितु, सृष्टि, संध्या, प्रियंका, संजना, मुस्कान, रिमझिम, रूतन, जूली, साधना, सोनी वहीं मैट्रिक से राजनंदन, तृप्ति, रौनक, सुरूचि,करीना, शिवम पंडित, सुदिक्षा, प्रिंस, सोनाली, जिगर, प्रियांशी, खुश्बू, मुस्कान, अभिषेक, देव, खुशी, ज्योति, आंचल, मनिता, रागिनी, अमन, अमित, सुहानी, वर्षा, सत्या, सृष्टि, आदित्य, गौतम, गुंजन, अमरजीत, शिवानी व सुजित के साथ सैकड़ों छात्र/छात्राओं को सम्मान के रूप में कलम, मेडल, मोमेंटो और पंखा देकर उनके उत्साह को बढ़ाया गया।

 

:एम कुमार सर की बड़ी घोषणा: छात्रा की पढ़ाई से शादी तक का खर्च उठाएंगे:

 

मुख्य अतिथि एम कुमार सर ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने संस्थान के संघर्षशील बच्चों की हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रा पूजा कुमारी के संघर्ष की कहानी साझा करते हुए एक भावुक घोषणा की। उन्होंने कहा कि—

 

“पूजा की पढ़ाई से लेकर शादी तक का संपूर्ण खर्च मैं बड़े भाई बनकर अपनी पूरी बॉयोलोजी पूर्ण टीम की मदद से वहन करूँगा।”

उनकी इस उदारता की उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहना की।

 

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह को सफल बनाने में शिक्षक मोती सर, तौसीफ सर, अवनीश सर, गौतम सर, रौशन सर, दिलखुश, मन्नु और आदित्य की अहम भूमिका रही। इस मौके पर रेणु, सिमरन, कशिश भारती, सोनम, विक्रम, गायत्री, अनामिका सहित दर्जनों अभिभावकों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!