नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिये दलसिंहसराय के बेटे दिव्य दीपल का हुआ चयन, बधाई
दलसिंहसराय,आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में 15-20 मई को आयोजित होनेवाले नेशनल क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रतिभागी के रूप में दलसिंहसराय के दिव्य दीपल का चयन किया गया है.राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये बिहार पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में पावर लिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर पटना में जूनियर एवं सब जूनियर प्रतिभागियों के चयन के लिये ट्रायल कैम्प का आयोजन किया गया था.
जिसमें 16 वर्षीय दिव्य दीपल का 74 किलो वर्ग में चयन किया गया. शहर के वीआईपी कॉलोनी के अवधेश चौधरी का पौत्र एवं दीप्तोश चौधरी का पुत्र दिव्य दीपल उजियारपुर प्रखंड के निकसपर का रहनेवाला है.राज्य स्तर पर दिव्य के चयन होने पर परिजनों एवं सहयोगियों में हर्ष है.