अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत, प्रभात फेरी निकाली, आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण
दलसिंहसराय,अग्निशमन सेवा सप्ताह के शुरू होने पर दलसिंहसराय अग्निशामक के पदाधिकारी धनेश यादव के नेतृत्व मे शहर में प्रभात फेरी निकाला गया.सप्ताह के पहले दिन अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता को लेकर आम लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी.
इसके साथ ही निजी अस्पताल में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारियों ने डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी.आग बुझाने के उपकरणों के सही उपयोग का भी प्रदर्शन किया गया.कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा को अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा पिन फ्लैग चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया.
अग्नि शामक पदाधिकारी धनेश यादव ने कहा कि अग्निशमन सेवा सप्ताह का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना और आपदा की स्थिति में सही प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है.अग्निशमन विभाग ने अपील की कि लोग घर और कार्यस्थल पर अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत विभाग को सूचना दें. सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा.मौके पर नागेंद्र कुमार,महेश कुमार,रूपेश कुमार,मुकेश कुमार,काजल कुमारी,नेहा कुमारी,अरुण कुमार,जयप्रकाश सहित सभी कर्मी मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
