Dalsinghsarai

बाबा अंबेडकर की 135 वी जयंती दलसिंहसराय शहर में धूमधाम से मनाया गया

दलसिंहसराय,बाबा अंबेडकर की 135 वी जयंती शहर में धूमधाम से मनाया गया.अंबेडकर स्मार्क स्थल पहुंच उनके प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया.इस दौरान शहर के अंबेडकर छात्रावास से छात्रों द्वारा एंव थाना रोड स्थित अंबेडकर स्मार्क स्थल से अम्बेडकर परिवार द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमें घोड़ा, बैंड बाजा एंव अंबेडकर जी कि झांकी बनी हुई थी.शोभा यात्रा में सैंकड़ो कि संख्या में युवा हाथो में अंबेडकर झंडा लिए चल रहे थे और जय भीम का नारा लगाते हुए पुरे शहर का भ्रमण किया.वही संध्या अम्बेडकर छात्रावास स्थल पर जयंती समारोह भी मनाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दूसरी ओर बाबा अंबेडकर सब्जी मंडी में जयंती मनाया गया.जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह ने किया.जिसमें सभी ने संविधान को मानते हुए उनके पद चिन्ह पर चलने का शपथ लिया.उपाध्यक्ष सुधीर कुशवाहा,कोषाध्यक्ष मोहन साह, सचिव रामबाबू साह, प्रवक्ता अजीत कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह,रामप्रवेश सिंह,शत्रुघ्न सिंह,राजेश सिंह, लाल बाबू,लक्ष्मी नारायण महतो,रामलाल महतो, रामबली महतो सहित कई कार्यकर्ताओ ने उनके चलचित्र पर माल्यार्पण कर अंबेडकर को याद किया.

 

भाकपा कार्यालय में अंचलमंत्री बिनोद कुमार समीर की अध्यक्षता में जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.”आज के समय मे बाबा साहब की प्रासंगिकता” विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री समीर ने कहा कि जिन कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए बाबा साहब आगे बढ़े वो अतुलनीय है.बाबा साहब का यह नारा शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो.आज भी प्रासंगिक है.वही कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महासचिव पी सी जोशी का भी जन्मदिन मनाया गया.
वही प्राथमिक विद्यालय रविदास टोल नगरगामा में उप मुखिया रोशन कुमार चौधरी एवं प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार ने अंबेडकर जी की चित्र पर पुष्प-माल्य अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ अम्बेडकर जयंती मनाया.

 

वही आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई.जिसमें प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बाबासाहेब अंबेडकर के देश निर्माण में योगदान की विस्तृत चर्चा की.उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की नई दिशा दी.उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन का प्रेरणादायक उदाहरण है,जिसे आज की युवा पीढ़ी को अपनाने की आवश्यकता है.वही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निर्मल कुमार चंचल,डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन,डॉ. निमेश कुमार, मनोज कुमार, योगेश कुमार, सर्वेश सुमन, नीलम कुमारी, शिवानी कुमारी, पल्लव पारस, रूपक कौशल, अजय शर्मा, दिनेश मिश्रा, संतोष सुमन सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!