“सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे:JDU से 2 डिप्टी CM होंगे,BJP का पहला CM मिलेगा
पटना.सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से होगा। सम्राट के साथ जदयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे।
समारोह में कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हो सकते हैं। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। सम्राट के शपथ के साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली ये पहली सरकार होगी।
बिहार में ये परिस्थिति नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और उनके इस्तीफे के बाद बनी है। नीतीश कुमार ने सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वे बिहार में 20 साल से मुख्यमंत्री के पद पर थे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
