Samastipur

समस्तीपुर’रोसरा रेलखंड पर हादसा:ट्रेन से कट कर यात्री की मौत

समस्तीपुर -रोसड़ा रेल खंड के सिंघिया घाट स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर एक रेल यात्री की मौत हो गई। हादसा किस ट्रेन से हुआ है, यह जानकारी नहीं हो सकी है। दोपहर में लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में शव देखा।संभावना जताई जा रही है कि यात्री रात के समय में किसी ट्रेन से गिर गया है। विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर शुक्रवार पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। यात्री की पहचान नहीं हो पाई है। यात्री के पास कोई पहचान से संबंधित कागजात भी नहीं मिला है। शव क्षत-विक्षत अवस्था में है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रेल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विरबल कुमार ने बताया कि दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सिंघियाघाट – रोसड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुल से पहले लोगों ने रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में एक अधेड़ का क्षत-विक्षत अवस्था में शव देखा।

 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

 

शव देखने से लगा कि यात्री रात में ही किसी ट्रेन से गिरा है। झाड़ी में शव होने के कारण लोगों की नजर इस पर नहीं पड़ी। संभावना यह जताई जा रही है कि रात में यात्री ट्रेन की बोगी के गेट पर बैठा रहा होगा। इसी दौरान नींद लग जाने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गया है। जिस कारण वह ट्रेन के नीचे आ गया होगा। फलस्वरूप वह ट्रेन से कट गया है। ट्रेन की स्पीड अधिक रही होगी जिससे शव झाड़ी में चला गया। हालांकि शव आउटर सिंगनल के बाहर होने के कारण स्थानीय विभूतिपुर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है।

 

विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। अधेड़ की मौत ट्रेन से गिरने का प्रतित हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। नियमानुसार शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रक्षा जाएगा। अगर परिजन पहुंचते हैं कि शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अन्यथा पुलिस अपने स्तर से अंतिम संस्कार कराएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!