Patna

पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला,शुभम ने SSC CGL पास कर बने केंद्रीय एक्साइज इंस्पेक्टर

पटना.महनार। महनार प्रखंड के चमरहरा पंचायत निवासी कुमार शुभम ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर SSC CGL परीक्षा में सफलता हासिल कर केंद्रीय एक्साइज इंस्पेक्टर पद प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। जैसे ही उनके चयन की खबर गांव पहुंची, बधाई देने वालों का तांता लग गया और लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शुभम स्वर्गीय संजय कुमार सिंह के पुत्र हैं। वर्ष 2013 में पिता के असामयिक निधन के बाद परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन इस कठिन परिस्थिति में भी शुभम का हौसला नहीं डगमगाया। उन्होंने चमरहरा मध्य विद्यालय और जगदीश हाई स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद इंटरमीडिएट और बीए की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की।

शुभम अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रीना सिंह और मौसा राम ईश्वर सिंह को देते हैं। उनका कहना है कि पिता के निधन के बाद इन दोनों ने ही उनकी परवरिश और पढ़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग और मार्गदर्शन के कारण ही आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।परिवार में शुभम अकेले भाई हैं, जबकि उनकी बहन तन्नू प्रिया भी बीए की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शुभम की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चमरहरा पंचायत और महनार क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

 

इस मौके पर समाजसेवी इं. रविंद्र सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ धीरू भाई, कृत्यानंद सिंह, राकेश रंजन उर्फ गुड्डू सिंह, कामेश्वर सिंह, अजय सिंह, भोला सिंह, रामनरेश सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, मुक्कू सिंह, सरपंच नीलेश कुमार सिंह, मुखिया अशोक कुमार सिंह, आमोद कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!