स्केटिंग कर 12 ज्योतिर्लिंग व चारधाम यात्रा पर निकले कन्हैया खैरा पहुंचे
पटना.जमुई.खैरा प्रखंड के पूर्णामांगोबंदर गांव में शुक्रवार को अनोखी और प्रेरणादायक यात्रा का पड़ाव देखने को मिला, जब उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से स्केटिंग करते हुए निकले युवा कन्हैया कुमार यहां पहुंचे। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने कन्हैया का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साहस व संकल्प की सराहना की। करीब 162 दिनों की लंबी और कठिन यात्रा पूरी कर कन्हैया ने स्थानीय लोगों को अपनी लगन और आस्था से प्रभावित कर दिया।
कन्हैया कुमार ने बताया कि उन्होंने 30 अक्टूबर 2025 को अपने घर से 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम यात्रा के संकल्प के साथ स्केटिंग के जरिए यात्रा शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन किया। उनकी यात्रा में राजस्थान का खाटू श्याम धाम, मध्यप्रदेश का महाकाल मंदिर, महाराष्ट्र के भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, तमिलनाडु का रामेश्वरम, आंध्रप्रदेश का श्रीशैलम, उड़ीसा का पुरी धाम और झारखंड का बाबा धाम देवघर प्रमुख रूप से शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस अनूठी यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में धार्मिक चेतना जागृत करना और युवाओं को अपनी संस्कृति व आस्था से जोड़ना है। कन्हैया ने बताया कि उनका अगला पड़ाव काशी (वाराणसी) है, जहां से वे अपनी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
