Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के साहिट पंचायत स्थित आस्था का केंद्र शिवगंगा पोखर बदहाल,श्रद्धालुओं ने बनाई दूरी

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर.प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित साहिट पंचायत में स्थित शिवगंगा पोखर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बताया गया कि यह पोखर वर्षों पुरानी है, जिसका सीधा संबंध उगना महादेव मंदिर से जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक व आस्था का केंद्र यह पोखर प्रशासनिक उदासीनता के कारण बदहाली की मार झेल रहा है। मिथिलांचल समेत पूरे बिहार में प्रसिद्ध उगना महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले सैकड़ों श्रद्धालु कभी इसी शिवगंगा पोखर में स्नान कर जल लेकर बाबा भोलेनाथ पर अभिषेक करते थे। लेकिन आज यह पोखर अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से प्रशासनिक उदासीनता और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण पोखर की नियमित सफाई नहीं हो रही है। पंचायत स्तर पर सीढ़ियों का निर्माण जरूर कराया गया है, लेकिन जल संरक्षण और साफ-सफाई की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। परिणामस्वरूप पोखर का पानी गंदा हो चुका है, जिस कारण लोग इस जल में स्नान करने से कतराते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते इसकी सफाई नहीं कराई गई, तो यह ऐतिहासिक जलस्रोत पूरी तरह समाप्त हो सकता है। साहिट पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहर गाछी टोल तक जाने के लिए आज तक पक्का रास्ता नहीं बन सका है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!