कुसुमवती स्कूल दलसिंहसराय में बाल संसद गठित अंकिता बनी प्रधानमंत्री
दलसिंहसराय, कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामानुराग झा की अध्यक्षता में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं की एक आमसभा आयोजित की गई.जिसमें सभी छात्र-छात्राओं की आम सहमति से बाल संसद का गठन किया गया.जिसमें अंकिता कुमारी प्रधानमंत्री मयंक राज उप प्रधानमंत्री भव्या वत्स स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री अंजली
कुमारी उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री साक्षी प्रिया शिक्षा मंत्री शिवानी कुमारी उप शिक्षा मंत्री केशव कुमार जल एवं कृषि मंत्री प्रियंका कुमारी उप जल एवं कृषि मंत्री दीपशिखा कुमारी संस्कृति एवं खेल मंत्री संध्या कुमारी उप संस्कृति एवं खेल मंत्री साक्षी कुमारी पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री दीपांकर कुमार उप पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री राधिका कुमारी आपदा प्रबंधन मंत्री रितिका कुमारी अप आपदा प्रबंधन मंत्री पीहू कुमारी बेटी
बचाओ बेटी पढ़ाओ मंत्री एवं कुमारी राधिका उप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मंत्री के रूप में चयनित हुए.इस अवसर पर बाल संसद के संयोजक शिक्षक संतोष पाठक,मीना मंच की संयोजक शिक्षिका सोनी कुमारी, शिक्षक राहुल कुमार,अंजनी कुमार, सुजाता कुमारी, राधिका कुमारी, रजिया कहकेशां, स्मिता कुमारी, पूजा माही, मागधी कुमारी, हेमलता कुमारी व अन्य उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
