Samastipur

समस्तीपुर:मोबाइल से होगी जनगणना, लोग खुद भरेंगे परिवार का डेटा, 34 सवाल

समस्तीपुर.जिले में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में अधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को नई डिजिटल व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। इस बार जनगणना पूरी तरह पेपरलेस होगी और पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, जिससे लोग स्वयं अपने मोबाइल या कंप्यूटर से परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। बैठक में डीएम ने बताया गया कि जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहले चरण में मकान सूचीकरण किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रत्येक भवन और मकान की पहचान की जाएगी। इस दौरान परिवारों से 34 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी। इनमें मकान की बनावट, पेयजल का स्रोत, बिजली, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य की आयु, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य सामाजिक जानकारी दर्ज की जाएगी। इस बार प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से सीधे डेटा अपलोड करेंगे। जिन परिवारों द्वारा स्वयं पोर्टल पर जानकारी भर दी जाएगी, वहां प्रगणक केवल रेफरेंस कोड का सत्यापन करेंगे। इससे लंबी पूछताछ की जरूरत कम होगी और पूरी प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे समय की बचत के साथ डेटा की शुद्धता भी बढ़ेगी।

 

जागरूकता के लिए प्रखंडों में विशेष अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया कि वे प्रगणकों द्वारा दर्ज आंकड़ों का रैंडम फिजिकल वेरिफिकेशन भी करें। बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना अधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक और मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!