Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के उपकारा कानैला में बंदी दरबार का आयोजन, कैदियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

दलसिंहसराय,उपकारा कानैला में गुरुवार को बंदी दरबार का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया.इस दौरान बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अधिकारियों ने बंदियों को बंदी दरबार के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस तरह के दरबार का मुख्य उद्देश्य उन समस्याओं का समाधान करना है,जिनका निराकरण जेल प्रशासन के स्तर पर संभव नहीं हो पाता.उच्चाधिकारियों के निर्देश के आलोक में इस पहल को लागू किया गया है,ताकि बंदियों को न्यायसंगत और त्वरित राहत मिल सके।

 

 

दरबार के दौरान बंदियों ने खुलकर अपनी-अपनी समस्याएं पदाधिकारी के समक्ष रखीं.इनमें स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी प्रक्रिया, परिजन से मुलाकात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं.अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

 

 

एसडीओ किशन कुमार ने उपकारा अधीक्षक को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.उन्होंने कहा कि बंदियों के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने भी कारा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया.इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक, उपकारा अधीक्षक,अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष दलसिंहसराय सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.सभी ने मिलकर बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास करने की बात कही.उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे,ताकि बंदियों को बेहतर सुविधाएं और न्याय मिल सके.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!