Dalsinghsarai

आर. बी.कॉलेज दलसिंहसराय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

दलसिंहसराय, आर बी कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.डॉ.सुनील ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विषय प्रवेश कराया.प्राध्यापक उदय शंकर विद्यार्थी ने आज के दिवस के ऐतिहासिक पक्ष एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. राजकिशोर, डॉ. जवाहरलाल,डॉ. धीरज कुमार आदि ने विविध उदाहरणों एवं प्रसंगों के माध्यम से आज के दिवस के महत्त्व एवं स्वस्थ रहने के उपाय पर व्यापक रुपेण प्रकाश डाला.अध्यक्षीय संबोधन प्रस्तुत करते हुए डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य ही धन है. हमें सदा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए.वैदिक काल से ही मानव स्वास्थ्य को लेकर हमारे मनीषियों ने कई तरह की चिकित्सा-पद्धति का प्रणयन किया है.

 

 

आज बदलते वातावरण एवं पर्यावरणीय समस्याओं की वजह से मानव अनेकानेक बीमारियों से जूझने को मजबूर है.ऐसे में हमें सजग रहते हुए अपने को स्वस्थ रखना होगा.मौके पर प्राध्यापक डॉ. सोहित राम, डॉ. मुकेश कुमार झा,डॉ. हरीश सामरिया,डॉ.निभा कुमारी सिंह सहित कई प्राध्यापक व एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!