Dalsinghsarai

एसटीएफ ने फिल्मी अंदाज में दलसिंहसराय से बदमाश को किया गिरफ्तार,दरभंगा सोना लूट कांड से जुड़ रहे तार

दलसिंहसराय अंचल कार्यालय परिसर के पास मंगलवार को फिल्मी स्टाइल में एक बदमाश को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर ले जाने का नजारा देखने को मिला.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मित्र के साथ पान की दुकान पर खड़े बदमाश को एसटीएफ ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसके ही बुलेट बाइक पर सवार कर ले गई.

 

 

यह घटना देख स्थानीय लोग दंग रह गए.यह घटना शहर में चर्चा का विषय बना रहा.गिरफ्तार बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पंचायत के भटगामा निवासी सुखदेव महतो के पुत्र परसा महतो के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार,परसा पर पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों और हत्या में लिप्त होने के आरोप लग रहे हैं.हालांकि,सोना लूट कांड के बाद वह गांव में ही रह रहा था.

सूत्रों का कहना है कि परसा महतो दरभंगा के चर्चित सोना लूट कांड से जुड़ा हुआ है.यही नहीं,सीमावर्ती बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में भी उसकी संलिप्तता की बात कही जा रही है.

 

 

 

अंचल परिसर में मौजूद लोगो के अनुसार अंचल कार्यालय के निकट पान की दुकान पर परसा अपने मित्र के साथ बेफिक्र होकर पान खा रहा था.तभी एसटीएफ की एक टीम अचानक पहुंची.टीम ने उसे घेर लिया और बिना किसी विरोध के हिरासत में ले लिया.बदमाश की बुलेट बाइक भी जब्त कर ली गई.आसपास के लोग यह नजारा देख हैरान रह गए.कोई वर्दी में पुलिसकर्मी तो कोई सादे लिबास में थे,जो पूरे सीन को फिल्मी बना दिया.स्थानीय लोगों ने बताया कि परसा गांव में शांतिपूर्ण जीवन जीने का दिखावा कर रहा था,लेकिन उसका आपराधिक इतिहास अब सामने आ गया.

 

 

हालांकि, दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने परसा की गिरफ्तारी और दरभंगा सोना लूट कांड से उसके संबंध की जानकारी होने से इंकार किया है,उन्होंने कहा,”मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है.एसटीएफ का मामला है,उनके स्तर पर जांच चल रही होगी.डीएसपी ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी से परहेज किया.एसटीएफ की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!