समस्तीपुर:घर में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, 2 गिरफ्तार:निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद
समस्तीपुर में एक घर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। राज्य एसटीएफ और बंगरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। जिसमें 2 की गिरफ्तारी हुई है। एक डीह सरसौना गांव का दीपक कुमार सिंह है और दूसरा भागलपुर के सुल्तानगंज का राजेश चौधरी है।
मौके से पुलिस ने 2 पिस्टल, अर्द्धनिर्मित एक पिस्टल, 6 मैगजीन, एक गोली, एक लेथ मशीन, 3 छेनी, 3 सरसी, 2 पिलास, 1 डाई, 1 मैगजीन डाई, हथौड़ी समेते अन्य सामान बरामद किए हैं। बंगरा थाने के डीह सरसौना गांव छापेमारी की गई।
एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बंगरा पुलिस और राज्य एसटीएफ को सूचना मिली कि डीह सरसौना गांव में हथियार बनाने और बेचने का खेल चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने गांव के बबलू कुमार के घर छापेमारी की।छोपमारी के दौरान बबलू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि इस दौरान दीपक और राजेश को मौके से पकड़ लिया गया। तालाशी के दौरान निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियार बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार भागलपुर निवासी राजेश के बारे में पता लगाया जा रहा है। आखिर वह समस्तीपुर कैसे पहुंचा।
हथियार कहां सप्लाई होने वाले थे, पता लगाया जा रहा
एसपी ने बताया कि सभी पिछले 7 दिनों से यहां आकर हथियार बना रहे थे। अभी किसी को डिलेवरी नहीं दी थी। हथियार निर्माण के बाद उसे डिलेवरी देता, लेकिन पहले ही फैक्ट्री का खुलासा हो गया। अब दोनों को जेल भेजा जा रहा है।बबलू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां खपाए जाने वाले थे। इसे कितनी राशि में बेचते।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
