Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:गुरुआश्रम में परीक्षाओ में सफल छात्रों को किया गया सम्मानित

दलसिंहसराय,शहर के ब्लॉक रोड स्थित गुरुआश्रम में सम्मान समारोह का आयोजन किया.जिसकी शुरूआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से की गई.अध्यक्षता वरीय साहित्यकार चांद मुसाफिर ने किया जबकि मुख्य अतिथि सिने अभिनेता आमिया कश्यप व विशिष्ट अतिथि सदर अस्पताल बेगूसराय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.चंदन कुमार चौधरी थे.कार्यक्रम में बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्राध्यानाध्यापक जितेंद्र सिंहा, छत्रधारी इंटर विद्यालय के अभय कुमार मौजूद थे.कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले इंटर एवं मैट्रिक के बच्चे को पुरस्कृत किया.वही आयोजित खुली किताब प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसमें क्लास नवमी से प्रथम स्थान आशा कुमारी,द्वितीय स्थान आशुतोष कुमार,तृतीय स्थान रोहित कुमार,चतुर्थ स्थान अमन कुमार,पंचम स्थान सुमन कुमारी, क्लास अष्ठम से प्रथम स्थान प्रिंस कुमार,द्वितीय स्थान सोनाक्षी प्रिया,तृतीय स्थान संध्या संगम,चतुर्थ स्थान आदित्य राज,पंचम स्थान सन्नी कुमार को प्राप्त हुआ.प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को स्टडी टेबल,स्टडी कुर्सी स्टडी लाइट,दीवाल घड़ी,अलार्म घड़ी, मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया जबकि 10 वें स्थान तक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.साथ ही मैट्रिक व इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को मेडल,सील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.संचालन अनिल कुमार व संतोष कुमार द्वारा किया गया।

 

 

अतिथियों ने अपने सम्बोधन में बच्चे को अनुशासन,लक्ष्य,विषयगत अध्ययन,हमेशा नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अध्ययन करने पर जोर देने की बात किया.मार्गदर्शक राम गणेश कुमार ने कहा कि हमेशा बच्चे को लक्ष्य केंद्रित शिक्षा पर जोर देना चाहिए.छात्रा अंजली कुंमारी, प्रियंका, सुलोचना, सुमन,राजनंदनी,रचना,शिवम,वर्षा व साक्षी जबकि नृत्य अभिनय में निशा,आयुषी,पुष्पा,श्रेया, जान्हवी,रोशनी,अनुप्रिया,ज्योति,नेहा,वैष्णवी सहित कई को पुरस्कृत किया गया.धन्यवाद ज्ञापन आयुष कुमार द्वारा किया गया.इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण प्रीति कुमारी,जितेंद्र कुमार,राम कुमार,राजेश कुमार,अनिल कुमार,कमल कुमार,संध्या,जितेन्द्र कुमार,संतोष कुमार,कुंदन कुमार इत्यदि उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!