दलसिंहसराय डीएसपी का सरकारी नंबर हैक,साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग
दलसिंहसराय,आम आदमी साइबर अपराधियों के शिकार तो बन ही रहे है परन्तु अब पुलिस विभाग भी इससे नहीं बचा है.साइबर बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताज़ा मामला दलसिंहसराय की है. जहाँ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा का सरकारी मोबाइल नंबर हैक कर बदमाशों द्वारा लोगों से व्हाट्सअप पर मैसेज कर रुपए की मांग किया जा रहा है.घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधी द्वारा दलसिंहसराय डीएसपी का सरकारी नंबर को हैक कर नंबर से उनके परिचितों,स्थानीय व्यवसायियों और अन्य लोगों को मैसेज कर खुद को अधिकारी बताते हुए इमरजेंसी का हवाला देकर पैसों की मांग कर रहे हैं.नंबर में डीएसपी दलसिंहसराय लिखा हुआ है.कुछ लोगों को ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए दबाव भी बनाया गया है.इसके अलावा स्कैनर भेजकर रुपए मांग कर रहे है.जिसे मैसेस किया गया उन्हें शक होने पर रुपय ना भेज कर सवाल किया संतुष्ट ना होने के कारण रुपय नहीं भेजा और इसकी सूचना पुलिस को दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है. वही डीएसपी ने साइबर सेल की टीम को पुरे मामले की जांच में लगाया गया है और नंबर की तकनीकी पड़ताल की जा रही है.प्रारंभिक जांच में सिम क्लोनिंग या सोशल इंजीनियरिंग के जरिए नंबर के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है.
डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी अधिकारी इस तरह व्यक्तिगत रूप से पैसे की मांग नहीं करते है.किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें.लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.किसी भी कॉल या मैसेज के आधार पर पैसे ट्रांसफर न करें,भले ही कॉल करने वाला खुद को कोई अधिकारी ही क्यों न बताए.जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर पुष्टि जरूर करें।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
