दलसिंहसराय:अल-हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
दलसिंहसराय,अल-हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में “प्लेसमेंट ड्राइव 2026” का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट सेल समिति के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा एवं गाइडेंस एंड काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष जांनिसार अनवर के संयुक्त तत्वावधान एवं समन्वित प्रयासों के माध्यम से आयोजित हुआ.
जिसका मुख्य उद्देश्य “भावी शिक्षकों को करियर के अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाना”इस प्लेसमेंट ड्राइव में पी आर टी, टी जी टी, पी जी टी एवं प्रिंसिपल पदों के लिए अवसर उपलब्ध कराए गए.कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से,न्यू सक्सेस मिशन स्कूल, सरायरंजन,सक्सेस मिशन स्कूल, दलसिंहसराय,होली मिशन स्कूल, दलसिंहसराय,एलीट माइंड इंटरनेशनल स्कूल
दलसिंहसराय,पब्लिक स्कूल गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विद्यापतिनगर शामिल हुए.शुरुआत पंजीकरण प्रक्रिया एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई.इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो.ईनाम उद्दीन द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया.
इस अवसर पर सी टी ई टी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.साथ ही महाविद्यालय के टॉपर्स को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया.इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया गया. जिसमें दर्जनों विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक कैंपस चयन हुआ.
इस अवसर पर अल-हसन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के बोर्ड ऑफ मेंबर्स मसरूर अख्तर फरीदी, इफ्तेखार फरीदी (उर्फ सोनूजी), रियाज अहमद एवं मोदस्सर नजर गरिमामयी उपस्थिति रही.
साथ ही कार्यक्रम में डॉ.दीपक कुमार झा,डॉ.महालक्ष्मी कुमारी, डॉ. अकबरुल कादरी,डॉ.हरिओम कुमार,निशांत कुमार,रोहित कुमार,सुजीत कुमार वर्मा,डॉ.स्नेहलता,मो.दिलनवाज़ एवं सरफराज अहमद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
