Samastipur

समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में दो की मौत:पिता बोले- पीने के कारण गई जान

समस्तीपुर के चकमहेसी थाने के हरिपुर गांव में आज संदिग्ध स्थिति में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक युवक का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि दूसरे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उनका सदर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक चकमहेसी थाने के बख्तियारपुर गांव के छेदी सहनी का बेटा रामबालक कुमार (22) है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक के पिता छेदी सहनी ने बताया कि उनका बेटा रामबालक पंजाब में मार्बल का काम करता था। होली पर घर लौटा था। उसका एक दोस्त, जो हरीपुर गांव का रहने वाला है। वह भी घर आया था। उसका नाम मैं नहीं जानता हूं। बेटे को बुलाकर वो हरिपुर ले गया था। जहां दोनों ने एक साथ पैय पदार्थ का सेवन किया। इसके बाद दोनों बीमार हो गए। गांव के लोग ही उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।गांव के लोगो ने फोन कर बताया कि दोनों ने कुछ खा- पी लिया था। जिससे दोनों की मौत हो गई है।

 

पिता ने आगे बताया कि मैं परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा, तो बेटा मरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस को इन्होंने सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर सदर अस्पताल भेजा है। दोनों ने क्या खाया, इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।

 

सदर डीएसपी -2 संजय कुमार ने कहा कि परिवार के लोग नशीली पदार्थ खाने की बात बता रहे हैं। अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत का सही कारण स्पष्ट हो सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!