समस्तीपुर में पानी के लिए प्रदर्शन, रोड जाम:पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
समस्तीपुर में वार्ड नबंर-29 के चादोंपट्टी में पेयजल संकट को लेकर लोगों को गुस्सा भड़क गया। शिकायत के बाद भी समाधन नहीं होने पर सड़क पर उतर गए। बांस बल्ली लगाकर ताजपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
स्थानीय लोगों का कहना है चांदोपट्टी गांव पहले पंचायत में था, लेकिन परिसीमन के दौरान यह इलाका नगर निगम क्षेत्र में आ गया। पानी उपलब्ध कराने के लिए यहां नल-जल की व्यवस्था की गई थी। पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद के साथ ही पीएचडी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। परेशानी बढ़ी हुई है।
ग्रामीण विजय कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रतिनिधि के साथ ही पीएचडी विभाग को लिखित शिकायत दी है। इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। मजबूरी में सड़क पर उतरना पड़ा है। गांव में दो-तीन लोगों के पास समरसेबल है, वहीं जाकर पानी लेते हैं। महंगी बिजली के कारण उन्हें भी दिक्कत हो रही है। अगर नल जल ठीक कर दिया जाए तो सभी को राहत मिलेगी।
जाम की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। 2 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मौके से ही पीएचडी विभाग से बातचीत की और नल जल को तुरंत ठीक करने का अनुरोध किया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
