दलसिंहसराय:दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत,3 गंभीर रूप से घायल
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा और सीमावर्ती चिरंजीवीपुर में शुक्रवार देर रात हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन बाईक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए.हादसों से केवटा पंचायत में सन्नाटा पसर गया और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है!
पहली घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा हनुमान मंदिर के पास की है.जहाँ दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर मार्ग पर स्थित केवटा अम्बेडकर विद्यालय के हनुमान मंदिर के समीप देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई.बाइक पर सवार चार युवक थे,जिनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया!
मृतक की पहचान केवटा वार्ड संख्या-7 निवासी मो. एलियास के 16 वर्षीय पुत्र मो. मेहफुज आलम के रूप में हुई है.
घायलों की पहचान मो. कलाम के पुत्र इकबाल हुसैन, मो. सलीम के पुत्र मो. कयूम और मो. जलील के पुत्र अलाउद्दीन के रूप में हुई है.जो केवटा गांव के ही रहने वाले हैं.सभी एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे.हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.सारी घटना का फुटेज घटना स्थल के पास लगे एक कैमरे में कैद हो गई.जिसमें बाईक सवार दीवार से टकराने के बाद सड़क पर बिखरे पड़े थे!
दूसरी घटना बेगूसराय जिले के बछबाड़ा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर हुई.यहां पीछे से आरही एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.मृतकों में एक दलसिंहसराय के केवटा निवासी नागो राय के पुत्र मनोज राय(40) हैं.जो ठेकेदार का काम करते थे.वही दूसरे मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहा पंचायत वार्ड संख्या-5 निवासी शंकर पासवान के पुत्र राजीव पासवान(38) के रूप में हुई है.दोनों राजमिस्री का काम करते थे. पुलिस के अनुसार, छत की ढलाई के बाद मनोज राय अपने ठेकेदार साथी राजीव पासवान को फतेहा छोड़ने जा रहे थे,तभी चिरंजीवीपुर के पास अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.वही पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव आने पर स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था!
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
