Begusarai

बेगूसराय सदर अस्पताल में हाईटेक लैब की तैयारी तेज: 66 प्रकार की जांच

बेगूसराय.जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब मरीजों को थायरॉयड, प्लेटलेट, एलीजा समेत कई जरूरी जांच के लिए निजी लैब या बाहर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बिहार सरकार सदर अस्पताल में अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब स्थापित करने जा रही है, जहां एक ही स्थान पर 66 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। यह लैब “स्पोक-हब मॉडल” पर आधारित होगी, जिसके तहत जिले के सभी पीएचसी, एपीएचसी और अनुमंडल अस्पतालों से सैंपल एकत्र कर सदर अस्पताल भेजे जाएंगे और वहीं जांच कर रिपोर्ट संबंधित अस्पतालों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा मिल सकेगी, साथ ही समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पहले क्या समस्या थी

 

जिले के अधिकांश पीएचसी, एपीएचसी और अनुमंडल अस्पतालों में सिर्फ सामान्य जांच ही उपलब्ध थी। थायरॉयड (TSH), प्लेटलेट, एलीजा जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। जिससे गरीब मरीजों की निजी लैब पर निर्भरता थी। मजबूरी में मरीजों को निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेना पड़ता था, जहां जांच की कीमत अधिक होती थी। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह बड़ा बोझ बनता था। गंभीर मामलों में मरीजों को पटना या अन्य बड़े शहर जाना पड़ता था। इससे यात्रा, रहने और जांच का खर्च कई गुना बढ़ जाता था।

 

अब क्या सुविधा मिलेगी जिले में ही 66 प्रकार की जांच। गांव से ही सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था। कम खर्च में सटीक रिपोर्ट। समय पर जांच से बेहतर इलाज संभव।सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लैब शुरू होने के बाद थायरॉयड समेत कई जरूरी जांच की कमी खत्म हो जाएगी।

 

आसान भाषा में समझिए क्या है “स्पोक-हब मॉडल” यह व्यवस्था ऐसे काम करेगी जैसे “सेंटर और उसके आसपास का नेटवर्क”: हब (मुख्य केंद्र): सदर अस्पताल-जहां सभी जांच होगी स्पोक (जुड़े केंद्र): पीएचसी, एपीएचसी, अनुमंडल अस्पताल-जहां से सैंपल लिया जाएगा

 

यहां होंगी ये प्रमुख जांच {हार्मोन व विशेष जांच {टीएसएच, न्यू बॉर्न स्क्रीनिंग, एलीजा संक्रामक रोग जांच {मलेरिया, लेप्रोसी, डिप्थीरिया, फंगस, आरटीआई/एसटीडी {ब्लड व बायोकेमिकल जांच {सिरम, आयरन, टीआईबीसी, सोडियम, प्लाज्मा {21 प्रकार की ब्लड जांच {प्लेटलेट काउंट (डेंगू में जरूरी) {सामान्य जांच {ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, यूरिन जांच

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!