समस्तीपुर में लोको पायलट की हत्या:पेट और पीठ पर बुलेट के निशान
समस्तीपुर में अपराधियों ने रेलवे के लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। सड़क किनारे शव मिला है। पेट और पीठ पर बुलेट के निशान है। लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास ही बाइक मिली है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान गुनाई बहसी गांव निवासी राजेंद्र कॉपर के पुत्र प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है। शुक्रवार रात 10 बजे के करीब ड्यूटी खत्म होने के बाद समस्तीपुर स्टेशन से बाइक से घर के लिए निकले थे। बसहीभिंडी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, लेकिन रात में पता नहीं चल सका।
सुबह में लोगों ने लाश और सड़क किनारे गिरी हुई बाइक देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पहले इसे सड़क हादसा बताया जा रहा था, लेकिन जब लोगों ने मृतक का कपड़ा उठाकर देखा तो पेट और पीठ में दो गोली लगी थी। हत्या की खबर मिलते ही स्थानीय लोग भड़क गए। रोड जाम कर दिया।
पुलिस का दावा, जल्द होगा खुलासा
वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे क्या कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है। अभी परिवार के लोग कुछ बता नहीं पा रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
