Samastipur

पटोरी में सड़क दुर्घटना में अग्निकर्मी की मौत: खगड़िया में कार्यरत थे

समस्तीपुर।पटोरी थाना क्षेत्र के रूपौली गांव निवासी संजीव राय के पुत्र अग्निकर्मी सोनू कुमार की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार खगड़िया जिला में अग्निकर्मी के पद पर कार्यरत थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। गुरुवार दोपहर वह अपने मौसेरे भाई मनीष कुमार के साथ धमौन-सिंधिया रोड पर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गंभीर हालत के कारण पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायलों को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। गुरुवार देर रात इलाज के दौरान सोनू कुमार की मौत हो गई, जबकि मनीष कुमार का इलाज गंभीर हालत में जारी है।

 

अनुमंडलीय कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि

 

शुक्रवार को अनुमंडलीय कार्यालय परिसर में सोनू कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान एसडीएम विकास कुमार पांडेय, बीडीओ कुमोद रंजन, थाना प्रभारी अनिल कुमार, प्रधान अग्निक नंद गोपाल, अग्निकर्मी आशीष कुमार, अभयानंद कुमार सहित कई अधिकारी एवं कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.सोनू कुमार की नौकरी करीब तीन वर्ष पूर्व अग्निकर्मी के रूप में लगी थी। लगभग 13 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी पूजा कुमारी, माता-पिता और अन्य परिजन हैं।

 

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!