समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला:2 लाख रुपए नहीं देने पर मारपीट
समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने बच्चा और सारा सामान छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला गांव के मो. नौशाद की पत्नी रेशमी प्रवीण है। रेशमी ने मंगलवार शाम वारिसनगर थाने में आवेदन दिया है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने कहा कि 5 साल पहले धनहर गांव के मो. नौशाद के साथ हुई थी। कुछ दिनों तक सब ठीक था। पति मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। शादी के एक साल बाद बेटा हुआ। जिसके बाद पति का व्यवहार बदल गया। वे मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। मायके से 2 लाख रुपए लाने के लिए कहा जाता है। मामला वारिसनगर थाना के धनहर गांव का है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की से अवैध संबंध हैं। जिससे वह शादी करने की बात करता है। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत का भी आयोजन हुआ था।लेकिन सम्मानजनक सझौता नहीं हो पाया।आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उससे बच्चा छीन लिया और घर से बाहर निकाल कर घर का किवाड़ लगा लिया। जिसके बाद वह अपने मायका पहुंच कर वारिसनगर थाने में आवेदन दिया है।
वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश झा ने बताया कि महिला का आवेदन मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
