समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर,सड़क किया जाम
समस्तीपुर में बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक रघुनाथपुर बेला गांव निवासी दिनेश राम का बेटा विनय राम है। विनय राम खेत देखने के लिए गया था। खेत से वो साइकिल से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। कुछ देर बात लोगों ने सड़क किनारे युवक की लाश देखी। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो पहचान हुई। इसके बाद परिवार के लोग भी पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम में कई वाहन फंस गए। घटना समस्तीपुर-पूसा मुख्य सड़क पर बेला गांव की है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जाम के कारण इस सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। हालांकि बाद में करपुरीग्राम थाना और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया।
किसी गाड़ी ने टक्कर मारी, पता लगाया जा रहा
एएसपी संजय पांडे ने कहा कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। दुर्घटना किस वाहन से हुई है, यह अभी पता नहीं चल सका है। जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
